गणेश महोत्सव पर भक्ति जागरण का आयोजन

बाघमाराः जिले के कतरास में श्री श्री गणेश पुजा समिति राजेंद्र नगर के द्वारा रानीबाजार दुर्गापूजा मैदान में गणेश महोत्सव के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. भक्ति जागरण में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के कमलेश सिंह ने ज्योत पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

रात्रि जागरण के दौरान भक्ति गीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था और भक्ति भी भक्ति गीत पर झूम रहे थे. जय हो जागरण ग्रुप कतरास के कलाकार जुगनू ने गणेश वंदना से शुरू की. साथ ही पूजन स्थल से माता की जोत वंदना से मां का स्वागत कर जागरण का मनमोहन दरबार सजाया गया.

माता दुर्गा, भोलेनाथ-मैया पार्वती, बाबा बजरंगबली सहित कई देवी देवताओं को भजनों की प्रस्तुति के माध्यम से मनाते हुए हाजिरी लगाई गई. सैंक्डों की संख्या में सारी रात श्रोतागण भक्ति भजनों पर झूमते नाचते भक्ति जागरण कार्यक्रम का आनन्द उठाया.

रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...