भजन संध्या में भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु, लोक गायक-गायिकाओं की प्रस्तुति ने बांधा समा

जमशेदपुरः मानगो गांधी मैदान में सोमवार को देर रात तक भक्ति की धारा बहती रही और श्रोता एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर झूमते रहे। जय महाकाल सेवा संघ की ओर से आयोजित भजन संध्या में लोक गायक- गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। भक्ति भाव माहौल के बीच सिर पर जटा जड़े और गेरुआ वस्त्र धारण किए मंच से गायिका शहनाज अख्तर श्री राम को पुकारा। वहीं इससे पहले गायिका देवी ने जोड़े – जोड़े नारियल…. गीत से शुरुआत की और महफिल आगे बढ़ती रही।

लोक गायक-गायिकाओं की प्रस्तुति ने बांधा समा

हमारी संस्कृति को ना मुगल मिटा सके, ना अंग्रेज मिटा सके

 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सनातन धर्म, सभी धर्म का सम्मान करता है। प्राचीन काल से आई हमारी संस्कृति को ना मुगल मिटा सके, ना अंग्रेज मिटा सके। इसमें नारी शक्ति का बड़ा हाथ है।
उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति है, जिससे भारत की पहचान है। कुछ राष्ट्र विरोधी शक्ति हमारे अध्यात्म शक्ति को नष्ट करना चाहती है। भगवान महाकाल शिव इस आसुरी शक्ति का विनाश करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान की आराधना मंदिर जाकर भी होती है और भजन करने से भी होती है। उन्होंने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह और उसकी टीम को बधाई दी कि इस तरह के सुंदर कार्यक्रम का उन्होंने आयोजन किया।

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...