सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

लखीसराय : लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप अज्ञात बाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई और बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक चालक और सवार बाइक से अशोक धाम मंदिर से पूजा कर वापस सिमरिया गांव जा रहा था। इसी बीच दरियापुर की समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण बाइक चालक की मौत हो गई।

वहीं बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सक द्वारा बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान सिमरिया गांव निवासी स्वर्गीय सज्जन सिंह के पुत्र सोनू सिंह और घायल की पहचान स्वर्गीय हरि नारायण सिंह के पुत्र दिवाकर सिंह के रूप में किया गया।

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...