ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ जख्मी, पावापुरी रेफर

नवादा : ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ जख्मी पावापुरी रेफर गया। नवादा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मनैनी गांव के समीप ऑटो की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी व्यक्ति को पावापुरी रेफर किया गया।

आपको बता दें कि जख्मी व्यक्ति की पहचान मनैनी गांव निवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि सब्जी लेकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह जख्मी हो गए।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार 2 युवक घायल

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धंधारी मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों युवक को पावापुरी रेफर किया गया। जख्मी युवक की पहचान चौधरी नगर मोहल्ला निवासी रोशन कुमार और हरीश कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नवादा की तरफ आ रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को गला दबाकर किया हत्या

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के उत्तरी बुच्ची गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतक महिला की पहचान नगीना यादव की पत्नी अनीता देवी के रूप में किया गया है। वहीं परिजन के द्वारा बताया जा रहा है कि सास और हमारी बहन में अक्सर घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा होता था। आज सभी लोग मिलकर मेरी बहन को गला दबाकर हत्या कर दिया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

https://22scope.com/lightning-took-away-the-happiness-of-3-families-in-nawada/

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...