सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

गयाजी : गयाजी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पड़ोरिया के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो छात्र बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान मोनू कुमार के रूप में हुई है। जबकि राजकुमार और अंकित कुमार घायल हैं। सभी टनकुप्पा थाना क्षेत्र के रहने उतलीबारा गांव के रहने वाले हैं।

DIARCH Group 22Scope News

सभी परोरिया बाजार के समीप एक लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे थे

बताया जाता है कि तीनों छात्र एक बाइक पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परोरिया बाजार के समीप एक लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे थे। तभी सभी बच्चे लाइब्रेरी में पढ़कर वापस एक बाइक पर ही तीनों बच्चे अपने घर तककुप्पा थाना क्षेत्र के उतलीबारा गांव जा रहे थे। तभी परोरिया से कुछ दूरी के पास हाईवा और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार भी जद में आ गया। जहां बाइक सवार मोनू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्र बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी देखें :

जिस जगह पर घटना घटी वहां पर काफी संख्या में बालू को डंप किया गया है

वहीं मृतक छात्र सोनू कुमार का पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में लाया गया है। परिजनों ने बताया कि जिस जगह पर घटना घटी वहां पर काफी संख्या में बालू को डंप किया गया है। वहां आए दिन अक्सर सड़क पर बालू गिरे रहने के कारण दुर्घटनाएं होते रहती है। जिसके कारण आज एक बच्चे की मौत हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई किया जाए।

यह भी पढ़े : सड़क हादसे में स्वास्थ्य कर्मी की हो गई थी मौत, अस्पताल में शोक सभा का आयोजन

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...