JDU के कद्दावर नेता विनोद दांगी, डॉ. ज्योति पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने थामा BJP का दामन, सम्राट ने किया स्वागत

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के गया जिले के कद्दावर नेता विनोद दांगी, गया की जिला पार्षद डॉ. ज्योति पासवान, पूर्व जिला पार्षद मुसाफिर पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आए लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को पहली बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बैठाकर सीएम बनाया, लेकिन अब भाजपा किसी को भी कंधे पर बैठाना बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का आशीर्वाद मिला और जो जनभावना दिखाई पड़ रही है, उससे तय है कि 2025 में भाजपा की यहां सरकार बनेगी। जदयू के कद्दावर नेता विनोद दांगी, गया की जिला पार्षद डॉ ज्योति पासवान, अलखदेव पासवान, संतोष कुशवाहा, जयंत कुशवाहा, अभय दांगी, शबनम सिंह तथा रमेश प्रसाद सिंह को भी चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि आज गया, औरंगाबाद और नवादा के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी दो लाख मतों से चुनाव जीते थे और इस बार जो जनभावना है, उससे तय है कि अगले साल होने वाले चुनाव में तीन लाख से ज्यादा वोट से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमिटमेंट और निश्चित समय सीमा के तहत सभी घरों तक पानी, बिजली और गरीबों के लिए पक्का मकान, रसोई गैस कनेक्शन देकर गरीबों का कल्याण का काम किया है। जी 20 के जरिए भारत ने दुनिया में खुद को श्रेष्ठ साबित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण भारत का विश्व में डंका बज रहा हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान के जरिए चांद पर कदम रखने के बाद अब हमारे वैज्ञानिक सूर्य की ओर बढ़ गए हैं। उन्होंने महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल तक किसी ने नारी शक्ति का वंदन करने को नहीं सोचा। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण दोनों सदनों में पास हो गया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नए सदस्य की ताकत से तय है कि 2024 मे बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा जीतेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि बिहार के लोगों का आशीर्वाद मिला और जो जनभावना दिखाई पड़ रही है, उससे तय है कि 2025 में भाजपा की यहां सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व अगर मंडल अध्यक्ष को भी बिहार का मुख्यमंत्री बना देती है तो वह भी नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री साबित होगा।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img