CM सम्राट का BJP प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत-अभिनंदन, प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत और अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर अंगवस्त्र एवं मिथिला की सुप्रसिद्ध मखाने की माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

CM ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन की

‎मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन की। प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित स्वागत अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहुंचने पर उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा, एनडीए और मुख्य्मंत्री के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उनका स्वागत किया। यह कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री सभी कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुटे थे। भाजपा के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर मिठाईयां बांटी।

Bihar BJP 1 2 22Scope News

Bihar BJP 2 3 22Scope News

संजय सरावगी ने सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण और पदभार ग्रहण करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण और पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा और एनडीए के लाखों कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास कार्यक्रम को और गति मिलेगी। ‎उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रदेश में जो सुशासन स्थापित किया है उसे और धार देंगे तथा नीतीश कुमार के विकास मॉडल को और तेज गति से आगे बढ़ेगी।

Bihar BJP 3 2 22Scope News

Bihar BJP 4 2 22Scope News

CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा – संजय सरावगी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रभावी प्रयास सुनिश्चित होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में पहले भी एनडीए सरकार थी आज भी है और कल भी रहेगी। हमारी प्रतिबद्धता कल भी विकसित बिहार बनाने की थी और और आज भी है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सुदृढ़ नीति-निर्माण, स्पष्ट प्राथमिकताएं और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के साथ नई सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए पूर्णतः संकल्पित है।

Bihar BJP 5 1 22Scope News

Bihar BJP 6 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार के नए CM बनते ही सम्राट को PM, शाह, राजनाथ, नड्डा, नीतीश, नितिन, चिराग व तेजस्वी ने दी बधाई

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...