चंद्रयान-2 के वैज्ञानिकों से छात्राएं करेगी मुलाकात

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर किया बस को रवाना, छात्राओं को दी शुभकामनाएं

गुमला: आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के एकलव्य , कस्तूरबागांधी एवं आश्रम विद्यालय की 25 आदिवासी छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के लिए चेन्नक के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो भेजा गया।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सहित उप विकास आयुक्त हेमंत सती , एसडीओ सदर रवि जैन, डीसी एलआर सुषमा नीलम सोरेंग एवं जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद वसीम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर छात्राओं के बस को समाहरणालय परिसर से रवाना किया।

छात्राएं वहां जाकर वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगी एवं चंद्रयान 3 से संबंधित विशेष तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।

यह जिले के लिए पहली बार है कि गुमला जिले की आदिवासी छात्राओं को इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट के लिए इसरो भेजा जा रहा है।

छात्राओं के साथ 5 शिक्षकों की टीम सहित 2 जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी डीसी एलआर सुषमा नीलम सोरेंग एवं जिला जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ.मोहम्मद वसीम मौजूद रहेंगे।

सभी छात्राओं को प्लेन के माध्यम से चेन्नई भेजा जाएगा एवं 27 सितंबर को छात्राएं इसरो जाएंगी वहीं 28 सितंबर को सभी छात्राएं एक्सपोजर विजिट के तहत चेन्नई अंतर्गत अन्य स्थान जैसे गाइंडी नेशनल पार्क , मद्रास म्यूजियम, अद्यार पूंगा ईको पार्क,थ्योसोफिकल सोसाइटी , मरीना बीच भी जाएंगी ।

मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी छात्राओं को इस महत्वपूर्ण एक्सपोजर विजिट के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता के पीछे की जानकारियों को प्राप्त करने हेतु यहां के आदिवासी समुदाय के साइंस में रुचि रखने वाली छात्राओं को भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास एवं बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह पहल किया जा रहा है।

इस दौरान एक्सपोजर विजिट के लिए जाने वाली सभी छात्राओं ने भी बेहद ही उत्साह प्रकट किया। रेणु कुमारी कहती हैं कि यह पहली बार है जब उन्हें इतने दूर जाने का मौका मिल रहा है,सपने में भी उन्होंने इतने दूर जाने की नही सोची थी।

कक्षा 10वी की अनीता मिंज ने भी इस एक्सपोजर विजिट में शामिल होने के लिए अपनी खुशी व्यक्त की।एवं इसरो जाकर वहां के साइंटिस्ट से मिलकर कुछ सीखने की इच्छा व्यक्त की।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...