भारत निर्वाचन आयोग की टीम कर रही है उपायुक्तों के साथ बैठक

रांची: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारियों की टीम रांची पहुंची है। यहां आज शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर समीक्षा बैठक चल रही है।

सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई इस समीक्षा बैठक के देर शाम तक चलने की उम्मीद है।
भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त श्री धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप चुनाव आयुक्त श्री नितेश कुमार व्यास एवं उप चुनाव आयुक्त  मनोज कुमार साहू, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की मौजूदगी में सभी जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं।

मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण समीक्षा बैठक आरंभ होने से पूर्व झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार की गई “चुनाव प्रश्न बैंक” नामक पुस्तक के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के हाथों किया गया। इस पुस्तक में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित 1200 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों का समावेश है।

वहीं निर्वाचन आयोग के जागरूकता गीत “मैं भारत हूं” के झारखंड की स्थानीय भाषाओं के संस्करण को लॉन्च किया गया। झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार किए गए इस गीत के स्थानीय संस्करण को मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली तथा खड़िया भाषा में तैयार किया गया है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड कार्यालय द्वारा तैयार किये जा रहे “इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम” नवाचार के तहत चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के उपयोग के लिए तैयार किए गए विशेष आईटी टूल को भी लॉन्च किया गया साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के समक्ष इसका डेमो भी प्रदर्शित किया गया।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
इस एक दिवसीय समीक्षा बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है जिस पर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से समीक्षा की जा रही है एवं आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

Jamshedpur Sidgora Chopper Attack: सिदगोड़ा की रात बनी खौफनाक, दो युवक...

Jamshedpur Sidgora Chopper Attack: पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात 'चापर' (एक भारी, बड़े चाकू जैसा हथियार) से हुए हमले में...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी, हथियार के बल पर 4 नकाबपोश अपराधियों...

मोकामा : बाढ़ अनुमंडल के समयागढ़ थाना अंतर्गत मां अंबे ज्वेलर्स दुकान में चार की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर...

 Ranch Jagannath Temple: ओडिशा शैली की वास्तुकला का अद्भुत संगम, जानिए...

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की अनूठी वास्तुकला और पांच प्रमुख हिस्सों का धार्मिक महत्व जानिए। रथयात्रा से पहले गरुड़ गृह, गर्भगृह और स्नान...