रुकनपुरा के विजयनगर में सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

पटना : राजधानी पटना के रुकनपुरा के विजयनगर में एक कम्युनिटी हॉल में बीजेपी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह किया गया। इस अभिनंदन समारोह में पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। अभिनंदन समारोह में पहुंचे सम्राट चौधरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 115 किलोग्राम लड्डू से तौलते हुए सम्राट चौधरी को लोगों ने मुकुट पहनकर तलवार समेत अंग वस्त्र और गद्दा भी भेंट किया। इस स्वागत समारोह में पहुंचे सम्राट चौधरी ने सम्मान समारोह का विधिवत दीप जलाकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2024 मैं फिर से एक बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। हर कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक मेहनत करनी होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना होगा। 2025 में भी बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। अब भाजपा किसी से नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि पलटू राम को बदलना है तभी बिहार बदलेगी। उन्होंने अभी कहा कि यह भी कहा कि जब जब कोई पूजा आती है तब तक भाजपा की कहानी कार्यकर्ता को अरेस्ट किया जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आरक्षण लेकर तेजस्वी यादव मंत्री बने आरक्षण लेकर तेज प्रताप यादव मंत्री बने आरक्षण लेकर मीसा भारती राज्यसभा गई। यह राजद में ही होता है। भाजपा में नहीं होता है। बीजेपी में सभी को काम करना होगा चाहे वह सम्राट चौधरी हो या धर्मेंद्र कुमार। वहीं पाटलिपुत्र सांसद ने लोगों से अपील किया कार्यकर्ताओं से अपील किया कि मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है और 2024 25 में भाजपा को जिताना है। पहले भी हमारा साथ दिया है आप लोगों ने एक बार मजबूती के साथ फिर साथ दीजिए और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं।

रजत राज की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...