हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस को लेकर शांति समिति की बैठक

फारबिसगंज : हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस को लेकर फारबिसगंज शहर में गुरुवार को निकलने वाले जुलूस को लेकर आदर्श थाना फारबिसगंज में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फारबिसगंज डीएसपी खुसरू सिराज ने की। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, फारबिसगंज थानाध्यक्ष आभताब अहमद, मुख्य पार्षद बीना देवी, उप मुख्य पार्षद प्रातिनिधि सह वार्ड पार्षद बुलबुल यादव आदि गणमान्य मौजूद थे। मौके पर जुलूस में शामिल होने वाले विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने समस्याओं को रखा।

वहीं फारबिसगंज के डीएसपी खुशरु सिराज ने कहा कि हजरत साहब के जन्मदिवस के मौके पर शांतिपूर्ण तरीके से शहर में जुलूस निकालकर गंगा जमुनी तहजीब पेश किया जाना चाहिए। वहीं मुख्य पार्षद बीना देवी इस जुलूस के मार्गों को दुरुस्त किये जाने की बात कही। इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी है लिहाजा दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने त्योहारों को मनाए जाने का आग्रह उपस्थिति पदाधिकारियों ने किया। विभिन्न अखाड़ों से यहां पहुंचे प्रतिनिधियों, समाजसेवीयों व वार्ड पार्षदों ने जहां अपने अपने सुझाव दिए वहीं आम लोगों से मिलजुलकर पर्व को मनाए जाने की अपील की।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...