Advertisment

भाजपा नेता शाहनवाज के स्वास्थ्य लाभ को लेकर पटना में किया गया पूजा

पटना : भाजपा नेताओं ने की सैयद शाहनवाज हुसैन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर विधि- विद्यान एवं मंत्रों के साथ पूजा किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह विद्यान परिषद सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन के स्वास्थ्य की कामना को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में
प्रसिद्ध बाबा बूढानाथ महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य लक्ष्मण बाबा के द्वारा रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र के साथ अनुष्ठान कराया गया। इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी। बता दें कि कुछ मस्लिमों संगठनों ने भी शाहनवाज हुसैन के स्वास्थ्य को लेकर दुआ की।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि शाहनाज हुसैन मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाजरत है। शाहनवाज हुसैन भारतीय राष्ट्रीय राजनीति के एक उदीयमान नेता रहे हैं। उनकी सौम्यता, समझ और राष्ट्र के प्रति समर्पणअद्भुत है। भगवान उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें। ऐसी हम शुभेच्छुओं की प्रभु से प्रार्थना किया है। कम आयु में हृदयाघात एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।इसमें सुधार करना होगा। महादेव के आशीर्वाद से शाहनवाज बहुत जल्द स्वस्थ होकर हमलोगों को अपने अनुभव का लाभ देंगे।

वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा कि जिनकी कार्यकुशलता और व्यवहार के सभी लोग प्रशंसक रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर लौंटें। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शाहनवाज जल्द स्वस्थ्य हो और हम सभी के बीच आएं। हमारा मार्गदर्शन करें। उन्होंने हमेशा युवाओं को प्रगति तथा समाजसेवा की भावना से राजनीति करने के लिए प्रेरित किया।

जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा ने कहा कि भागलपुर सहित देश का एक-एक युवा आज पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन के सकुशल होने की प्रार्थना कर रहा है। इस अवसर पर रोशन सिंह, मनीष दास, राजेश टंडन, प्रवक्ता प्रदीप जैन, इंदु भूषण झा, रोशन राय, माला सिंह, विजय मित्रा मंडल, अध्यक्ष निरंजन चन्द्रवंशी, धर्मेन्द्र बब्लू, सुधीर भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति पांडेय, समरजीत कुमार, संगीता शर्मा, नवीन चिंटू, सुनिधि मिश्रा, सौरव कुमार और करण कुमार ने ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना किया।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...