CM Nitish से भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने मुलाकात कर दी बधाई, कहा…

लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश से मिलकर शाहनवाज हुसैन ने दी बधाई, कहा – मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की एकजुटता से मिली कामयाबी

पटना: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की सफलता के लिए बधाई दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की एकजुटता से बिहार में एनडीए को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार ने एनडीए को 30 सीटों की सौगात देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में बड़ा योगदान किया है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र में मोदी और बिहार में नीतीश के नेतृत्व में बिहार डबल इंजन की ताकत से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में बिहार के विकास में और तेजी आएगी। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर बिहार वासियों के सपनों को पूरा करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बिहार की अमिट छाप है। बिहार ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए खुलकर मतदान किया है और एनडीए को सफलता दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री नीतीश के साथ मिलकर बिहार को संवारने में आगे भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हटाए गए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव KK Pathak, अब ये संभालेंगे शिक्षा की कमान

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...