पानी और बिजली की समस्या को लेकर मजदूर यूनियन ने स्थानियों के साथ बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन, परियोजना का काम बाधित करने की दी चेतावनी

बाघमाराः बिजली और पानी की समस्या को लेकर जनता मजदूर संघ के बैनर तले कर्मियों और स्थानीय लोगों ने ईस्ट बसुरिया कोलियरी के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधक के खिलाफ जम कर नाराबाजी की. दरअसल बीसीसीएल ईस्ट बसुरिया कोलियरी में बीते दिनों अज्ञात चोरों द्वारा जल आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर चोरी करने के प्रयास में तार काटे जाने और सैकड़ो लीटर तेल बहाने के कारण क्षेत्र में जलापूर्ति, बिजली पूर्ण रूप से बाधित हो गई है. जिससे स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत, बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है. बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है.

वहीं प्रदर्शन कर रहे यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना में आए दिन चोर उत्पात मचाते हैं. अपराधी ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिए है. जिससे पिछले एक सप्ताह से पानी बिजली की समस्या लोग झेल रहे है. बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा इसे ठीक नहीं किया गया है. इसे लेकर आज प्रदर्शन किए है. अगर इसके बाद भी बीसीसीएल ईस्ट बसूरिया प्रबंधन बिजली और पानी की समस्या को लेकर संजीदा नहीं हुई, तो परियोजना का काम को बाधित कर देंगे.

रिपोर्टः सूरजदेव मांझी

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...