बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने किया मंत्री का पुतला दहन, स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदर्शन

कटिहार : कटिहार के बरारी प्रखंड के बरारी हाट पर बिजली उपभोक्ताओं व ग्रामीणों ने अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ और स्मार्ट मिटर लगाए जाने को लेकर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का पुतला दहन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।पुतला दहन के पूर्व बरारी के ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न टोले-मोहल्ले में पुतला को लेकर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भ्रमण भी किया।

पुतला दहन के दौरान बिजली मंत्री हाय-हाय और बिजली विभाग के कनीय अभियंता कार्यपालक अभियंता को हटाओ बिजली सुधारो या इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर समाज सेवी राजकिशोर यादव ने कहा कि बिजली सब स्टेशन और बरारी के कनीय अभियंता की मनमानी से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मिटर लगाकर शोषण करने में लगे हुए है।

यह भी देखें :

राज किशोर यादव ने बरारी के तमाम बिजली उपभोक्ताओ से अपील किया है कि स्मार्ट मिटर नही लगावे और उसका बहिस्कार कर जमकर विरोध करे। दिनेश प्रसाद चौधरी, दीपक कुमार चौधरी, अनिल राय, मनोज मंडल, हीरा महतो सहित दर्जनों उपभोक्ताओं व ग्रामीणों ने बताया कि बरारी में भ्रष्ट कनीय अभियंता जब से पदस्थापित हुए तब से मनमानी करना शुरू कर दिए हैं। कई अन्य लोगों ने बताया कि कनीय अभियंता रात के समय कालीकापुर फीडर की लाइन काटकर चोरी-छिपे आरा मिल चलवाते हुए पटवन करवाकर मोटी रकम कमाते हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि 24 घंटे के अंदर सुधार कर बिजली विभाग के कनीय अभियंता को नहीं हटाया गया तो इसके विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

यह भी पढ़े : कटिहार रेल हादसा : पेट्रोल लदी मालगाड़ी हुई डिरेल, पटरी से उतरी पांच बोगियां

शाहजहां आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img