कोर्ट पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पत्नी से तलाक पर नहीं बनी बात, जुटी भीड़

आरा : भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति तलाक मामले में आरा कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। दोनों पक्ष के बहस के बीच पवन सिंह का पक्ष एक बार सेटेलमेंट के लिए तैयार हुआ लेकिन दूसरे पक्ष ने समय ले लिया है। भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच तलाक मामले में आरा कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही हजारों की संख्या में उनके फैन भी कोर्ट पहुंचे। काफी देर के बहस के बाद भी मामला नहीं। इस दौरान पवन सिंह का पक्ष एक बार सेटेलमेंट के लिए तैयार हुआ लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह के वकील ने इस बात पर विचार करने के लिए समय ले लिया है।

पिछली बार इस मामले में पवन सिंह को 28 अप्रैल और 26 मई को कोर्ट में हाजिर होने के लिए आदेश दिया गया था। आज सुबह दोनों कोर्ट पहुंचे। पवन सिंह के साथ उनके ढेर समर्थक मौजूद रहे,वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी अपने वकील और परिवार के साथ दिखीं। दोनों को देखने के लिए कोर्ट के अंदर और बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...