भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना

भागलपुर : भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना को लेकर वर्षों से आंदोलन चल रहा है। इसको लेकर आज भागलपुर व्यवहार न्यायालय गेट के सामने अधिवक्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया। दरअसल, पिछले कई सालों से भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना को लेकर अधिवक्ता आंदोलन करते आ रहे हैं। जिसको लेकर आज अधिवक्ताओं के द्वारा धरना दिया गया।

वहीं इन लोगों का कहना है कि राज्य सरकार के द्वारा अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय से लगातार इन लोगों को सूचना मिल रही है कि राज्य सरकार के पत्र भेजे जाने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय पर आगे की कार्रवाई करेगा। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीं भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना नहीं होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर यहां पर खंडपीठ की स्थापना हो जाएगी तो लोगों को न्याय के लिए उच्च न्यायालय की चक्कर नहीं काटने होंगे। वहीं लोगों का कहना है कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं की जाती है तो इसके लिए आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

अजय कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...