सहोदर भाई ने ही भाई को छत से नीचे धकेला और घर में की तोड़फोड़

बोकारोः जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा भवानीपुर साइड गांव में पारिवारिक विवाद में सहोदर भाईयों ने भाई उत्तम दास को एक मंजिला छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. नीचे गिरने के बाद भी उसकी जमकर पिटाई की गई. इसके बाद उसके घर के खिड़की, टीवी सहित कई सामान तोड़ दिया. उत्तम दास की पत्नी ने घटना की सूचना चास मुफस्सिल पुलिस को रात में ही दी, लेकिन अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

फिलहाल उत्तम दास जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना रविवार की देर रात की है. उत्तम दास ने बताया कि उसके भाइयों और बेटा के बीच विवाद हो गया था. जिसके कारण उसके दो भाइयों ने उसके बेटे को मारने के लिए छत पर गए. इसके बाद उत्तम दास अपने बेटा को बचाने छत पर गया. जहां भाईयों ने उसे छत से नीचे धकेल दिया.

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Saraikela Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की...

Saraikela Durga Puja 2026: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...

N Chandrasekaran Reappointed: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन,...

N Chandrasekaran Reappointed, जमशेदपुर: टाटा ग्रुप से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक बार फिर...

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...