सहोदर भाई ने किया भाई पर धारदार हथियार से हमला

बोकारो: बोकारो में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सहोदर भाई ने हीं अपने भाई को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया।

जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बोकारो में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना जिले के कसमार थाना क्षेत्र के कर्मा टोला पुरनाडीह का है।

इस बाबत जानकारी देते हुए जख्मी गुजर महतो ने बताया कि वह घर से पत्नी के साथ बाजार जा रहा था इस बीच रास्ते में उसके जमीन को लेकर उसके भाई व परिवार के लोग जमीन घेर रहे थे, तभी वह जमीन पर गया तो उसे वहां जाने से रोकने का प्रयास किया गया।

इसके बाद चारों तरफ से घेरकर लाठी डंडे व टांगी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तथा जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया।

जख्मी गुजर महतो के पत्नी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर मामले का अनुसंधान भी शुरू कर दिया है।

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...