हजारीबागः लगातार 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. बारिश की वजह से हजारीबाग के विष्णुगढ़, ईचाक, पदमा और दारू प्रखंड के अलावे कई ग्रामीण क्षेत्र में कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए. सामान सहित परिवार को अन्य घरों का सहारा लेना पड़ रहा है. बारिश की वजह से कई घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है. बारिश से हुए नुकसान को लेकर कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों ने बताया कि पक्के मकान के लिए उन्होंने कई बार सरकारी कार्यालयों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अभी तक इनका कोई भी सुनने वाला नहीं है.
रिपोर्टः शशांक शेखर

















