DUI : इनोवा ने तीन कारों में मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

रांची: DUI : इनोवा ने तीन कारों में मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज – रविवार की रात को डोरंडा के राजेंद्र चौक के पास, इनोवा क्रिस्टा कार (जेएच-09-एएन 9800) का चालक तीन कारों के साथ टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।

डोरंडा पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के चालक को सैटेलाइट चौक के पास पकड़ लिया। चालक नशे में था और उसके साथ  बॉडीगार्ड भी था। मामले को लेकर अनुराग मिश्रा ने डोरंडा पुलिस थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है।

DUI : इनोवा ने तीन कारों में मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

घटना को लेकर अनुराग ने बताया कि वे रविवार की रात को राजेंद्र चौक से गुजर रहे थे, और उनकी गाड़ी को इनोवा कार के चालक सुभाष कुमार महतो ने धक्का मार दिया। इसके बाद, सुभाष ने भागने का प्रयास किया इस क्रम में उसने दो अन्य कारों को भी धक्का मार दिया। इस पर अनुराग ने इन घटनाओं की सूचना डोरंडा पुलिस को दी।

डोरंडा पुलिस ने उनके साथ इनोवा कार का पीछा किया और चालक को सैटेलाइट चौक स्थित पेट्रोल पंप में छिपने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तब पता चला कि चालक नशे में था, और उन्होंने बताया कि इनोवा कार का चक्का ब्लास्ट हो गया था, जिसके कारण संतुलन खराब हो गया और दूसरी कार में धक्का लगा।

 

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...