Commercial Advertisment

ईडी की कार्रवाई ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है- बाबूलाल मरांडी

लातेहारः संकल्प यात्रा के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जिले के बालूमाथ प्रखंड जोगियाडी मैदान में पहुंचे. जहां भाजपा नेता सुशील कुमार अग्रवाल, मोती सोनी सहित सेकड़ो भाजपा नेताओं ने पुष्पगुक्ष देकर स्वागत किया. संबोधन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और लूट की सरकार चल रही है. पूरे प्रदेश में लूट की खुली छूट है. जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनता को पैसे देने पड़ते हैं. बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है. सरकारी योजनाओं में जमकर कमीशनखोरी चल रही है. प्रदेश में अपराध दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि हेमंतराज में पुलिस जनता को सुरक्षा देने की बजाए कोयला, बालू और अन्य तस्करों से अवैध वसूली कर रही है. राज्य के विकास के लिए जनता ने हेमंत सोरेन को राज्य का नेतृत्व सौंपा था, लेकिन वह सिर्फ लूट-खसोट कर अपना खजाना भरने में लगे हैं. राज्य में ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से पूरे राज्य में दलालों का सिंडिकेट चल रहा है. दलालों के माध्यम से पैसे लेकर अधिकारियों की पोस्टिंग की जा रही है. अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि अधिकारी कहते हैं कि जब पैसे देकर पोस्टींग मिलती है, तो पैसे क्यों न लें. अधिकारी मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज होकर आते हैं और खुद को रिचार्ज करते हैं. हर काम के लिए दलालों के माध्यम से पैसे का खेल चल रहा है और राज्य की खनिज संपदा के साथ-साथ जनता की गाढ़ी कमाई को भी लूटा जा रहा है.

रिपोर्टः जया पांडे

 

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...