आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस ने आयोजित की बैठक

चाईबासाः जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आज कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक रूप से बेहतर कार्य करने के लिए प्रखंड कमेटी पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी की तैयारी का जायजा लिया गया. साथ ही सभी कमेटियों को आगामी लोकसभा को ध्यान में रखते हुए 15 दिन के अंदर जहां कहीं भी संगठन में कमी है. उसे पूरा करने को निर्देश दिया गया. सोशल मीडिया और तकनीकी को अपनाते हुए लोगों से जुड़ने की भी बात कही गई.

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे. आम जनता से कार्यकर्ताओं को जुड़ने की सलाह दी. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और जिला प्रभारी  बंधु तिर्की ने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन और सहनशीलता को बनाए रखें. आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है.

सांसद गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पहले से बेहतर करना है इसके लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित होना. आधुनिकता, नई तकनीक सहित समसामयिक विषयों को समझने की जरूरत है. क्योंकि लड़ाई बड़ी है. मीडियाल और सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचाना है. संसदीय कार्यकाल की उपलब्धि से भी आम जनता को अवगत कराना है.

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि  हम सभी कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं,आने वाले लोकसभा चुनाव में पहले से बेहतर परिणाम होगा. लोकसभा संयोजक डी एन चाम्पिया ने भी कार्यकर्ताओं को सीधे बूथ तैयारी का आवाहन किया. बैठक में अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखें.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां, छोटे राय किस्कु, अंबर राय चौधरी, नीतिमा बारी बोदरा, कुतुबुद्दीन खान, हस्लुद्दीन खान, रंजीत यादव देवराज चातर, लक्ष्मण हांसदा, तोहिद आलम, के अलावा सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष, सभी एलडीएम एवं विधानसभा प्रभारी, सभी सांसद प्रतिनिधि एवं सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंच मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं चेयरमैन लोकसभा तैयारी बैठक में शामिल थे. कार्यक्रम का मंच संचालन राजकुमार राजा एवं धन्यवाद ज्ञापन रंजीत यादव ने किया.

रिपोर्टः संतोष वर्मा

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img