भटवाड़ा पंचायत भवन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कटिहार : कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत भटवाड़ा पंचायत भवन में जिला प्रशासन द्वारा
जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भटवाड़ा पंचायत सहित आस पास के अस्ता के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया और जिलाधिकारी रवि प्रकाश सदर एसडीपीओ शशि शंकर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी दी।

साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड में किए गए एवं कराये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दिया। वहीं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शशि शंकर ने अपने संबोधन में आकस्मिक मदद के लिए डायल 112 के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु जिला में एक डेडीकेटेड साइबर थाना क्रियान्वित है। साइबर क्राइम से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत या जानकारी इस थाना में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। थाना में महिलाओं के लिए विशेष महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था के बारे में बताया। भूमि संबंधित विवादों के निपटारे के लिए थाना स्तर पर लगने वाले विशेष शिविर के बारे में बताया गया। पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।

डीडीसी सौरभ सुमन यादव ने भी ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना,मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत घर-घर कचरा उठाव, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने लोगों को स्वच्छ ग्राम की परिकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा उपभोक्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में भी जानकारी दी। विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...