Advertisement
Advertisement

पाकुड़ के बड़ाघघरी पंचायत में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

पाकुड़ः आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ आज पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ाघघरी पंचायत भवन में की गई। कार्यक्रम में अलग-अलग कई प्रकार के स्टॉल लगाये गए हैं। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दुमका कमिश्नर, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारीयों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ये भी पढ़ें- गढ़वा में हाथियों का तांडव, फसल व घर को पहुंचाया भारी नुकसान

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में स्थानीय विधायक दिनेश मरांडी भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का ग्रामीणों के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाजो के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

वहीं ग्रामीणों ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन विभागों में जमा किये। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया।

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...