रांचीः एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के संस्थापक-अध्यक्ष और चांसलर के विजन और मिशन के साथ आगे बढ़ते हुए एमिटी बिजनेस स्कूल के ने ‘यूएसए में फुलब्राइट छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा में अवसर’ विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया. इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने अपनी शुभकामनाएं दीं.
सत्र की वक्ता मेघा रॉय चटर्जी (उच्च शिक्षा प्रबंधन समन्वयक, यूनाइटेड स्टेट्स इंडिया एजुकेशन फाउंडेशन) ने बताया कि चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में एजुकेशनयूएसए केंद्र यूएस-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन (यूएसआईईएफ) के तहत कैसे कार्य करते हैं. राष्ट्रीय इकाई जो भारत में फुलब्राइट फ़ेलोशिप का प्रबंधन करती है.
उन्होंने अपने बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद केंद्रों का भी उल्लेख किया। मेघा रॉय चटर्जी द्वारा मास्टर्स और पीएचडी करने पर एक विस्तृत प्रस्तुति की गई. उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के द्वारा किया जाएगा. विशेष रूप से, संयुक्त राज्य अमेरिका अंतर-विषयक अध्ययन का समर्थन करता है. फुलब्राइट फ़ेलोशिप के तहत अमेरिकी विश्वविद्यालय न केवल अनुसंधान पर बल्कि उद्यमिता, पाठ्यक्रम व्यावहारिक प्रशिक्षण और नेटवर्क निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं.


