Commercial Advertisment

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का रिजल्ट, 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

JTET 2026 परीक्षा 4.85 लाख अभ्यर्थियों के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई और रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने की संभावना है।

Google पर 22Scope चुनें

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने की संभावना है।


JTET Result 2026 रांची: JTET रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। नौ साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित इस परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5,65,916 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,85,243 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 80,673 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति 85.74 प्रतिशत दर्ज की गई।

परीक्षा समाप्त होने के बाद अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, जेटेट का परिणाम दिसंबर महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। वहीं, सफल अभ्यर्थियों के लिए अगले वर्ष नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि झारखंड में पिछली शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी।

JTET Result 2026:986 परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा, दो अभ्यर्थी निष्कासित

जेटेट परीक्षा के आयोजन को लेकर राज्यभर में 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा की निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन और जिला स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया था। डीजीपी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा की मॉनिटरिंग कर रही थीं।

परीक्षा के दौरान देवघर और पलामू में एक-एक अभ्यर्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। देवघर के चित्तोलोढ़िया स्थित परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी डिवाइस के साथ पकड़ा गया। उसे परीक्षा से निष्कासित करने के साथ उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।

वहीं, पलामू के पाटन मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। उसे भी परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

JTET:4.85 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जानें कक्षा के अनुसार आंकड़े

जेटेट 2026 में कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ के लिए अलग-अलग अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। दोनों श्रेणियों में उपस्थिति 85 प्रतिशत से अधिक रही।

विवरणकक्षा 1 से 5कक्षा 6 से 8
कुल पंजीकृत1,96,2113,69,705
उपस्थित1,72,1453,13,098
अनुपस्थित24,06656,607
उपस्थिति प्रतिशत87.73%84.69%

आंकड़ों के अनुसार, कक्षा एक से पांच के लिए 87.73 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि कक्षा छह से आठ के लिए उपस्थिति 84.69 प्रतिशत रही।

इस बार टूट सकता है JTET Result का पिछला रिकॉर्ड

इस वर्ष आयोजित जेटेट परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों में उम्मीद बढ़ गई है। राज्य में अब तक दो बार झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई है। वर्ष 2012 की परीक्षा में लगभग 30 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए थे, जबकि वर्ष 2016 में सफलता का आंकड़ा करीब 20 प्रतिशत रहा था।

इस बार परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे। ऐसे में सफलता का प्रतिशत पिछली परीक्षाओं की तुलना में अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार, इस बार सफलता का प्रतिशत 30 फीसदी से अधिक हो सकता है।

हालांकि, वास्तविक सफलता प्रतिशत का पता रिजल्ट जारी होने के बाद ही चलेगा। फिलहाल अभ्यर्थियों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक परिणाम का इंतजार करना होगा।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
JTET 2026 परीक्षा में कुल कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

JTET 2026 परीक्षा में कुल 4,85,243 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में 85.74 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

JTET 2026 का रिजल्ट कब तक आने की संभावना है?

JTET 2026 का रिजल्ट दिसंबर महीने के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है।

परीक्षा के दौरान कितने अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया?

परीक्षा के दौरान देवघर और पलामू में कुल दो अभ्यर्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया।

कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 में उपस्थिति की दर क्या रही?

कक्षा 1 से 5 में 87.73 प्रतिशत उपस्थिति रही, जबकि कक्षा 6 से 8 में 84.69 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और...

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर...

JAC Exam Form 2027: 12 नवंबर से भरे जाएंगे मैट्रिक-इंटर के...

 JAC ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। बिना विलंब शुल्क 12 से 26...