Commercial Advertisment

सुरक्षा से संबंधित आवश्यकताओं के लिए निर्देश दिया गया: डीसी

रांची:  दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने 22 स्कोप से खास बातचीत में कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भारी भीड़ होती है और ग्रामीण क्षेत्र से राजधानी रांची में लाखों की संख्या में लोग पूजा में आते हैं।

ऐसे में शहर के सभी पूजा पंडाल के संचालकों से बातचीत की जा रहा है और उन्हें सूचित किया जा रहा है कि क्या कुछ व्यवस्थाएं रखनी है। खासकर लोगों के पूजा पंडाल में एंट्री और एग्जिट के लिए,फायर सिक्योरिटी और सुरक्षा से संबंधित आवश्यकताओं के लिए निर्देश दिया जा रहा है।

वही पूजा समितियों के द्वारा जो समस्याएं रखी जा रही हैं। उसके समाधान पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। जैसे-जैसे पूजा नजदीक आएगी और पूजा पंडाल आकार लेने लगेगी।तब पूरी तैयारी कर ली जाएगी। वहीं बैरेकेडिंग भी की जाएगी और पार्किंग की व्यवस्था,मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स को भी तैनात किया जाएगा। साथ ही मेडिकल टीम को भी लगाया जाएगा।

वहीं कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। जहां 24 घंटे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे संबंधित आदेश लगातार निकलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियां और पदाधिकारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर पूरा त्योहार सफलतापूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगा।जिसका लोग आनंद उठा सके।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की समस्या को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। केंद्रीय शांति समिति की बैठक में पूजा पंडाल के संचालकों ने कुछ समस्याओं को भी रखा है।उसका भी निदान किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

उन पर पैनी नजर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी से अपील की जा रही है कि अगर सोशल मीडिया के माध्यम से कोई आपत्तिजनक पोस्ट किया जाएगा। तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...