पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी, कहा- जाति गणना के आंकड़ों में कोई छेड़छाड़ नहीं

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे हैं। अन्य राज्यों के तर्ज पर बिहार में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का उद्घाटन किया। तेजस्वी ने जाति गणना को लेकर बड़ी बात कह दी। इस मौके पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार सभी क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। बिहार सरकार तेजी से कम कर रही है। इसके साथ उन्होंने कहा कि आज बेहद खुशी की बात है कि अन्य राज्यों की तरह बिहार भी पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जाति गणना के आंकड़ों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई, आंकड़े साइंटिफिक हैं। अगर आंकड़े से छेड़छाड़ ही करना होता तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जाति का आंकड़ा नहीं बढ़वा लेते। तेजस्वी ने कहा है कि अगर बिहार सरकार के जाति जनगणना से केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को परेशानी है तो अपने तरीके से जातीय जनगणना पूरे देश में कर लें। बेवजह सवाल उठाने की क्या जरूरत है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार देश का नंबर-1 जीडीपी स्टेट है। कुछ लोग बिहार को बदनाम कर रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों में बिहार 24 नंबर पर हैं। राजनीतिक फायदे के लिए बिहार को बदनाम न करें। टूरिज्म के स्तर पर बिहार आगे बढ़ रहा है। 2019 में टूरिस्ट साढ़े तीन करोड़ था। 2023 में पौने छह करोड़ टूरिस्ट बिहार पहुंचे। जल्द हमलोग टूरिस्ट पॉलिसी लाएंगे।

 

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...