जाति गणना को लेकर नीरज कुमार का हमला, कहा- नीतीश सरकार से डर गई है BJP

पटना : बिहार में जाति गणना को लेकर पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार में जहां खुशी की लहर है। इस पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व मंत्री व प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी नीतीश सरकार से डर गई है। जो उन्होंने याचिका दायर करवाया था वह याचिका का खारिज हो गया और सत्य का जीत हुआ। वहीं जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जो इनके याचिकाकर्ता थे वह भी फर्जी थे और बीजेपी भी पूरी तरीके से फर्जी है।

आपको बता दें कि मंगलवार को पटना हाईकोर्ट ने जाति गणना वाली याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही बिहार में फिर से जाति गणना कराने को कहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि बिहार में जातीय गणना होगी। पटना हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक हटायी। इससे नीतीश सरकार को बड़ी जीत मिली है। बता दें कि बिहार में जाति आधारित गणना पर लगी रोक को पटना हाईकोर्ट ने हटा लिया है। मंगलवार यानी एक अगस्त को हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि बिहार में जातीय आधारित गणना होगी। चार मई को पटना हाईकोर्ट की ओर से अंतरिम रोक लगाई गई थी।

याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार ने कहा कि अब हम सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। बिहार सरकार को जाति गणना कराने का अधिकार नहीं है। जाति आधारित गणना पर रोक की मांग को लेकर कुल छह याचिका दायर की गई थी। सभी याचिका खारिज हो गई है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...