शिक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाना अनिवार्य:डीसी

रांची: राहुल कुमार की अध्यक्षता में  7 अक्टूबर  को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में शिक्षा विभाग और पीएम पोषण योजना की समीक्षा बैठक जिले के डीसी राहुल सिन्हा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।

जिसमे जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा,जिला के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ अन्य सभी संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

डीसी द्वारा ई-विद्यावाहिनी के प्रोगेस्न में खलारी, लापुंग, नगड़ी, रांची सदर, ओरमांझी में जिला औसत से काम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसे 15 दिनों के अंदर ई-विद्यावाहिनी में अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

शिक्षक उपस्थिति की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाना अनिवार्य हैं।

जो शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाते है। उनपर कार्रवाई करने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया और सम्बंधित अधिकारी से डीसी ने जानकारी लेते हुए पूछा की अब तक कितनो का वेतन,मानदेय रोका गया।

उन्होंने छात्र उपस्थिति की भी जानकारी लेते हुए ई-विद्यावाहिनी में इसे अपडेट कराना सुनिश्चित करने को कहा है।बैंक खाता सत्यापन में जिले के 19% बच्चों का अब तक पूर्ण किया गया हैं। जिसमें नामकुम, चान्हो, ओरमांझी, तमाड़, राहे इन प्रखण्ड का बैंक सत्यापन औसत से काफ़ी कम पाया गया है।

जिसपर डीसी द्वारा 15 दिनों के अंदर ई-विद्यावाहिनी से सम्बंधित सभी आंकड़े को पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इसकी गहन मॉनिटरिंग करेंगे।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...