मुख्यमंत्री ने विशिष्ट शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- जहां है वहीं रहेंगे नियोजित टीचर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 20 नवंबर को राजधानी पटना में आयोजित एक समारोह में विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग ने अधिवेशन भवन में विशेष तैयारी की थी। इस खास कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र कुमार यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे। कुल एक लाख 14 हजार 138 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 200 टीचरों को ज्वाइनिंग लेटर दिया है और अन्य सभी शिक्षकों को उनके जिले में ही संबंधित अधिकारी ज्वाइनिंग लेटर देंगे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह विशिष्ट शिक्षक बनेंगे और यह राज्यकर्मी हो जाएंगे। नियोजित शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर देने के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने यह भी ऐलान किया है कि जो नियोजित शिक्षक जहां हैं वहीं रहेंगे। बता दें कि नियोजित शिक्षक पदस्थापन सथानांतरण को लेकर परेशान थे। जिसको लेकर नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में ही ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षकों के संशय को भी उन्होंने खत्म कर दिया है।

Nitish Opp Letter 1 22Scope News

शिक्षकों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम – CM नीतीश

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम शिक्षकों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। अब 1.40 लाख संविदा शिक्षक भी सरकारी शिक्षक हो गए। जो दूसरे फेज में सक्षमता परीक्षा पास हुए हैं। 65 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों की भी बहाली जल्द विशिष्ट अध्यापक के तौर पर होगी। उन्हें भी जल्द ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले स्कूलों और शिक्षकों की बहुत कमी थी। उसके बाद हम लोगों ने पोशाक योजना और साइकिल योजना सब शुरू हो गया। ये सब याद रखिए। हमने क्या-क्या काम किया। पटना में शाम में कहीं कोई जाता था, हम लोगों ने मिलकर सारा काम किया।

Nitish Opp Letter 2 22Scope News

सीएम नीतीश ने एक बार फिर दोहराया कि कुछ लोगों के कहने पर इधर-उधर हो गए थे। हम शुरू से जिसके साथ थे, अब उन्हीं के साथ रहेंगे। अब इधर-उधर नहीं करेंगे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ने मंच से अब तक पांचवीं बार कहा कि हम कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे साथ रहेंगे। हमलोगों का रिश्ता पुराना है।

यह भी देखें :

ट्रासंफर-पोस्टिंग की रोक पर क्या कहा?

सीएम नीतीश ने ट्रासंफर-पोस्टिंग पर रोक को लेकर कहा कि जो जहां थे वहीं रहेंगे। ये सबके हित में है। आज जिन नियोजित शिक्षकों नियुक्ति पत्र मिला है उनके बारे में कहा कि वो जहां हैं वहीं रहेंगे। सीएम ने कहा कि हम लोगों ने कितना काम किया है, ये सब याद रखिएगा। आप लोग पुरानी बात भूल जाते हैं। सीएम ने महिलाओं का महत्व बताते हुए कहा कि उनको बहुत आगे बढ़ाना है। अब लड़का-लड़की सब आगे बढ़ रहा है।

CM नीतीश ने जब से बिहार का नेतृत्व संभाला है तब से काफी बदलाव हुआ है – सुनील कुमार

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से बिहार का नेतृत्व संभाला है बिहार में काफी बदलाव आया है। समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ा है। शिक्षकों की संख्या 2005 में दो लाख थी और आज पांच लाख 77 हजार है और अभी और बढ़ने वाली है। आज कक्षा एक से 12 तक एक करोड़ 80 लाख से अधिक छात्राएं पढ़ रही है। पंचायत के स्तर पर 10+2 विद्यालय खोला जा चुका है। एक करोड़ आठ लाख बच्चों को मध्यान भोजन से लाभित किया जा रहा है। शिक्षकों की ट्रेनिंग पर भी हम लोगों ने जोड़ दिया है। इसका परिणाम है मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट अच्छे आ रहे हैं। खासकर छात्राओं के बेहतर रिजल्ट आ रहे हैं। नियुक्ति पत्र लेने वाले शिक्षकों से कहा कि अब आप सरकारी सेवक बन गए हैं तो पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं। बच्चों को इस प्रकार पढ़ाएं की बेहतर समाज के निर्माण में वह अपना मदद करें।

Sunil Kumar 22Scope News
CM नीतीश ने जब से बिहार का नेतृत्व संभाला है तब से काफी बदलाव हुआ है – सुनील कुमार

नियोजित शिक्षक से सरकारी शिक्षक बनने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं – विजय चौधरी

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नियोजित शिक्षक से सरकारी शिक्षक बनने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं। आज आप योग्य और मेधावी शिक्षक के रूप में सरकारी शिक्षक बन रहे हैं। याद कीजिए जब आपकी सेवा शुरू हुई थी उस समय मुख्यमंत्री को कितने ताने दिए जा रहे थे। आज वहीं लोग आप शिक्षकों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लोगों ने सक्षमता परीक्षा के खिलाफ भी भ्रांतियां फैलाई, आज से आपकी सेवा और सेवा शर्तों का रूपांतरण हो रहा है। सरकार ने आपकी कामना पूरी की है और अब सरकार और समाज की अपेक्षाएं पूरी करना आपका दायित्व है। इस बात को याद रखिएगा कि आपके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया था, यही कर रहे हैं और यही करेंगे। अब सरकार के प्रति निष्ठा बनाए रहिए आपका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

Vijay Chaudhary 1 22Scope News
नियोजित शिक्षक से सरकारी शिक्षक बनने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं – विजय चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 लाख शिक्षकों की बहाली की – सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 114138 शिक्षकों को जिन्हें नियुक्ति पत्र मिल रहा है बधाई, 2005 से 2020 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार लाख शिक्षकों की बहाली की। मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर बधाई और धन्यवाद देता हूं कि आज एक लाख 14 हजार 138 विशिष्ट शिक्षकों को आपने बहाल किया। सभी लोगों को एक तरह से सम्मान देने का काम किया। नियोजन शब्द को समाप्त किया। इसके लिए मैं पूरी शिक्षा विभाग को बधाई देता हूं। मंत्री सुनील को और अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को विशेष तौर पर बधाई देता हूं। इस तरह की बहाली लगातार आप करते रहे और जो बिहार के बच्चों को आगे बढ़ने का काम कीजिए और सभी शिक्षकों का सम्मान आगे बढ़ेगा।

Samrat Chaudhary 3 22Scope News
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 लाख शिक्षकों की बहाली की – सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आप सभी शिक्षकों का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। आप सबको मालूम है जो काम राज्य सरकार की तरफ से पहले से किया गया है और आज किया गया है। यह बहुत खुशी की बात है जो पहले नियोजित शिक्षक बने थे, अब उनको सक्षमता परीक्षा पास कराने का काम किया गया है। आप जानते हैं सबसे पहले जो काम शुरू हुआ हम लोगों ने 2006 से काम शुरू किया। 2005 की नवंबर में हम लोग आए थे तो शिक्षा स्वास्थ्य के दिशा में काम किया। इसके अलावा कहीं कोई रास्ता नहीं बना था उस पर काम करना शुरू किया। लोग रात में घर से बाहर नहीं निकलते थे, इस पर काम शुरू किया। हम जब सांसद थे। केंद्र में मंत्री थे उस समय अपने इलाके में हमको पैदल चलना पड़ता था। सड़क की सुविधा नहीं थी, हम लोगों ने शिक्षा के लिए काम शुरू किया। शिक्षा के क्षेत्र में हम लोगों ने जो काम शुरू किया। उसमें एक बार जान लीजिए की 2006-2007 से पंचायत और नगर निकायों के माध्यम से नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की गई। 3,67,143 शिक्षकों की नियोजित शिक्षक के तौर पर नियुक्ति की गई।

Nitish 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 से हम लोगों ने निर्णय लिया कि अब सरकार के स्तर से शिक्षक बनाए जाएंगे। 2,17,272 शिक्षक दो चरण में सरकार की ओर से बहाल किए गए। इस दौरान 28,000 नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बनाए गए। इसी दौरान हमने तय किया कि नियोजित शिक्षक को सरकारी शिक्षक बनने के लिए स्थानीय स्तर पर एक छोटी सी पढ़ाई हो इसके लिए सक्षमता परीक्षा लिया गया। पहले तीन टर्म रखा गया था लेकिन अब पांच टर्म करा दिया गया है।

Nitish Opp Letter 1 1 22Scope News

बाकी 2 बार हम गलत कर गए कहीं और चले गए, अब कहीं नहीं जाएंगे – CM नीतीश

शिक्षा मंत्री को कहा कि बाकी तीन चरण भी जल्द पूरा करा ले। पहले चरण में 1,87,718 शिक्षक पास हुए। इसमें 1,14,138 का सभी कागज जांच हुआ है। दूसरे चरण में भी 65,716 नियोजित शिक्षक पास हुए। इस कार्य के लिए शिक्षा मंत्री को मैं बधाई देता हूं। दूसरे चरण वाले कभी जल्द बहाली करा दिया जाएगा। 85,906 नियोजित शिक्षक अभी के समय शेष बचे हुए हैं। हम चाहते हैं कि यह सभी नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बन जाए। तीसरे चरण के शिक्षक बहाली में 38,900 शिक्षक पास हुए हैं। 2005 में स्कूलों की बहुत कमी थी। शिक्षकों की भी बहुत कमी थी। इसीलिए 2006-07 में लड़के लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू किया था। 2008 में नौवीं क्लास की लड़कियों को विद्यालय जाने के लिए साइकिल योजना चलाई थी। 2010 में से लड़कों के लिए भी लागू कर दिया। हम जो भी बात कर रहे हैं उसको याद रखिए। आप लोग नई बात के आगे पुरानी बात को भूल जाते हैं। बाकी दो बार हम गलत कर गए कहीं और चले गए, अब हम कभी किसी को इधर-उधर नहीं जाने देंगे। हम लोग 1995 से साथ थे और सभी मिलकर प्रदेश का विकास किया।

Nitish 22Scope News
बाकी 2 बार हम गलत कर गए कहीं और चले गए, अब कहीं नहीं जाएंगे – CM नीतीश

उन्होंने कहा कि 12वीं पास करने पर लड़कियों को 25 हजार दिया जाता है। ग्रेजुएट होने पर लड़कियों को 50 हजार दिया जा रहा है। पढ़ने में लड़का लड़की लगभग बराबर होते चले जा रहे हैं और यह बहुत खुशी का बात है। महिलाओं को आगे बढ़ाना है, कोई कोई आदमी इधर-उधर करता है तो उसको समझा दीजिए की परीक्षा है तो उसको जाकर दे दीजिए। साधारण परीक्षा है।

Nitish Opp Letter 2 1 22Scope News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारीगण, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले विशिष्ट शिक्षकगण उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, नियुक्ति पत्र प्राप्त करनेवाले विशिष्ट शिक्षकगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़े : पहली बार एक साथ 3 ट्रांसजेंडर दारोगाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM नीतीश देंगे लेटर

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img