मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, कुल 14 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में बैठक होने के बाद 14 एजेंडा पर मुहर लगी है। बैठक में सीएम नीतीश के अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजेंद्र सिंह, मंत्री सुमित सिंह, मंत्री अनिता देवी सहित कई आलाअधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और वित्त विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग के साथ गृह विभाग एंव विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग उसके साथ ही सहकारिता विभाग वहीं निर्वाचन विभाग, जल संसाधन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमण्डल सचिवालय विभाग इन सभी विभागों पर मुहर लगी है। वहीं जिसमें सबसे प्रमुख वित्त विभाग की योर से चुनाव कर्मी/ सुरक्षाकर्मी के निर्वाचन कार्य के दौरान मौत या स्थाई उपरांत की स्थिति में देय अनुग्रह अनुदान के सम्बन्ध में जल्द ही राशि जारी किया जाएगा।

कैबिनेट ने बक्सर के राजपुर अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी राकेश कुमार को भ्रष्ट आचरण के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं राज्य के आठ केंद्रीय कारागार में मनोचिकित्सकों की नियुक्ति का फैसला किया गया है। निर्वाचन कार्य के दौरान अपंगता के शिकार हुए चुनाव कर्मी मृत्युंजय के लिए अनुदान देने की भारत निर्वाचन आयोग के आदेश को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट ने बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 को मंजूरी दी है।

नीतीश कैबिनेट ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी गजेन्द्र प्रसाद मिश्रा को सेवानिवृति के बाद दो साल के लिए संविदा पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गजेन्द्र कुमार मिश्रा अभी विज्ञान एवं प्रवैधिकी विभाग में संयुक्त सचिव हैं और वे इस माह के 31 अक्टूबर को रिटायर होनेवाले हैं।

Nitish Kumar 2 1 22Scope News Nitish Kumar 3 1 22Scope News

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...