IT की टीम ने बिहार के कई जिलों में की छापेमारी

पटना : बिहार में आज सुबह आंख खुलते ही इनकम टैक्स (IT) की टीम ने बिहार के कई जिलों में बड़ी छापेमारी की है। आईटी की टीम ने सीवान, मुजफ्फरपुर, कटिहार और पूर्णिया में सुबह-सुबह रेड मारी है। यह रेड एजुकेशन ट्रस्ट के सदस्यों के घर पड़ी है। सुबह करीब सात बजे पटना नंबर की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां पूर्णिया के लाइन बाजार शिव मंदिर के पास पहुंची इससे पहले की कुछ समझ आता दर्जन भर अधिकारी और फोर्स एक साथ चार अलग-अलग घरों में घुसे और छापेमारी शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम के घर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ आईटी के अधिकारी लगातार रेड कर रहे हैं। हालांकि कोई भी अधिकारी कुछ कहने से फिलहाल कतराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ साथ मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्य कैसर ईमाम, गुलाम हुसैन और महमूद के घर आईटी की रेड चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दरमियान ट्रस्ट के सदस्य महमूद को संस्थापक असद इमाम के घर लेकर अधिकारी गए हैं।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img