अपेक्स इंडिया सेफ्टी अवार्ड 2023 में पकरी बरवाडीह को सम्मानित किया गया

हजारीबाग: एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना पिछले कई वर्षों से सामुदायिक विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

सामुदायिक विकास कार्यों के तहत परियोजना के आसपास तमाम आधारभूत संरचनाएं जैसे सड़कों का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, पर्व-त्योहार में ग्रामीणों की मांग के अनुसार मदद के साथ-साथ सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाली कौशल विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसी का परिणाम है कि ढेंगा स्थित खनन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में पिछले कई सालों से सैकड़ो बच्चे प्रशिक्षण लेकर देश की कई बड़ी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं।स

अब इन्हीं योगदानों को देखते हुए अपेक्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित आठवीं अपेक्स इंडिया सेफ्टी अवार्ड 2023 में पकरी बरवाडीह को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पकरी बरवाडीह द्वारा MAITI प्रशिक्षण केंद्र से कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए नवाजा गया है।

Basukinath Shravani Mela 2026: बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में DGP की...

Basukinath Shravani Mela 2026: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने रीति-रिवाजों के...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग,...

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...