राज्यपाल की मौजूदगी में जेडी वीमेंस कॉलेज में सीनेट की बैठक, बाहर यूथ नेताओं का प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज में सीनेट की बैठक चल रही है। जिसमें महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर लेकर भी मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर जेडी वीमेंस कॉलेज के बाहर अलग-अलग पार्टी के छात्र नेता सीनेट का विरोध करते हुए दिखायी दे रहे हैं। चाहे वह एबीवीपी, छात्र राजद, छात्र जदयू और यूथ कांग्रेस के तमाम नेता कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी यूथ नेता कॉलेज प्रशासन को हटाने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि कहीं ना कहीं पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी बख्तियारपुर में चला जाएगा, जिससे छात्रों के भविष्य अंधकार में हो जाएगा। उनका सीधा हमला कुलपति पर है। कुलपति को लेकर छात्र नेता जमकर विरोध के साथ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी बख्तियारपुर में जाने को विरोध को लेकर 10 सूत्री मांग है। ये सभी लोग 10 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं। काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...

Bhargav Singh Murder Case: भार्गव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी को...

Bhargav Singh Murder Case: राजधानी के चर्चित भार्गव सिंह मर्डर केस के मुख्य आरोपी विजय टेटे को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एडिशनल ज्यूडिशियल...

Katras Shyam Ganga Mandir: धनबाद में श्री श्याम भक्तों के लिए...

Katras Shyam Ganga Mandir: कतरास, बाघमारा के श्री श्री गंगा गौशाला परिसर में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की शुरुआत *भूमि...