2 पक्षों के बीच हुई झड़प में बौखलाएं लोगों ने किशोरी के साथ की छेड़खानी

खगड़िया : खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चा-बच्चा के बीच हुई आपसी विवाद में हुई दो पक्षों के बीच झड़प हुई। बौखलाएं लोगों द्वारा किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देने की सुचना प्रकाश में आई है। जहां आरोपी हमलावरों द्वारा सामुहिक रूप में छेड़छाड़ करने से जख्मी होने की भी बात बताई गई है।

उक्त घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार हुआ है गर्म। घटनाक्रम के उपरांत पीड़िता संग उसकी मां ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन के जरिए कहा कि पड़ोस के हीं तीन आरोपियों ने हरवे हथियार लेकर मेरे घर पर आकर जबरन गाली गलौज करने लगा। वहीं जब गाली गलौज देने से मैंने मना कर विरोध किया तो आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट किया तथा एक आरोपी ने थ्रीनट दिखाकर भी जानलेवा धमकी दी। इसके पश्चात जब मेरी बच्ची अपने शौचालय में शौच करने के लिए जा रही थी कि तीनों आरोपियों ने मिलकर बुरी नियत से खींचते हुए अपने घर लेकर चला गया और जब बंद कमरे में छेड़खानी की घटना को अंज़ाम देने की बात बताई गई।

इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि घटनाक्रम के दौरान मेरी बच्ची द्वारा हल्ला गुल्ला करने लगी जिसपर दौड़कर बचाने गई तो देखा कि मेरी पुत्री को अर्धनग्न कर उसके साथ मारपीट किया जा रहा है। अंततः कई कीमती जेवरात भी छीन लिया है। वहीं उक्त घटनाक्रम को लेकर पीड़िता के परिवार सहमे हुए हैं और आरोपियों द्वारा कभी भी अनहोनी की घटना की आशंका जताई है। वही इधर पुछताछ में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि उक्त घटनाक्रम को लेकर पीड़िता की मां द्वारा लिखित शिकायत की है। मामला मारपीट से जुड़े हुए हैं और छेड़खानी की बात पर अधिनस्थों को जांच पड़ताल की जिम्मेदारी दें उक्त मामले पर जांच पड़ताल जारी है। अंततः उक्त मामले में दोषी पाए गए आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...