छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, आरोपियों ने की मारपीट, जख्मी पीड़िता के इलाज के दौरान मौत

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मौज खजूरी गांव में छेड़खानी मामले में घायल 17 वर्षीय किशोरी रागिनी कुमारी ने गुरुवार को इलाज के दौरान गोरखपुर में दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पीड़ित परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है।

शत्रुघ्न कुशवाहा की बेटी रागिनी के साथ गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा छेड़खानी की घटना हुई थी

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दो जनवरी को खजूरी गांव निवासी शत्रुघ्न कुशवाहा की 17 वर्षीय बेटी रागिनी कुमारी के साथ गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा छेड़खानी की घटना हुई थी। इस संबंध में शिकायत करने जब रागिनी के चाचा व अन्य परिजन आरोपी पक्ष के घर गए, तो आरोप है कि आरोपी पक्ष और गांव के ही कुछ लोगों ने रागिनी सहित उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया। मारपीट में रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Gaopalganj Maut 2 22Scope News

गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए गोपालगंज रेफर कर दिया। गोपालगंज में भी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रागिनी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। रागिनी की मौत की खबर लगते ही परिवार के बीच चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

रागिनी की मौत के बाद से परिजन शव को लेकर कुचायकोट थाना गेट पर पहुंच लगायी इंसाफ की गुहार

रागिनी की मौत के बाद से परिजन शव को लेकर कुचायकोट थाना गेट पर पहुंचे और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए देखे गए जब रागिनी के पिता और उनके पिता के दोस्त से बात किया गया तो उन लोगों ने बताया कि इस घटना में पुलिस को आरोपी पक्ष को गिरफ्तार करना चाहिए था तो उल्टे हम लोगों के भी परिवार के कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेजती है हम लोगों के केस कमजोर करने के लिए और दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष का भी पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल किए बिना हम लोगों के ऊपर प्राथमिक की दर्ज कर दिया गया।

Gaopalganj Maut 3 22Scope News

मृतिका रागनी कुमारी BA की छात्रा थी – परिजन

परिजनों ने बताया कि मृतिका रागनी कुमारी बीए की छात्रा थी। इस घटना में मृतीका की मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। इस घटना को लेकर कुचायकोट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Gaopalganj Maut 1 22Scope News

पुलिस ने मामले में शामिल फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी तेज कर दी है

रागिनी की मौत के बाद कुचायकोट पुलिस ने मामले में शामिल फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनन कार्रवाई की जाएगी। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : कुचायकोट पुलिस ने आर्मी लिखी कार से पकड़ी 12 लीटर अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...