गिरिडीह में छेड़खानी का विरोध बना जानलेवा: दो मनचलों ने महिला पर खौलता तेल डाला

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर खौलता तेल डालने का मामला सामने आया। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार।



गिरिडीह में छेड़खानी का विरोध बना जानलेवा : गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। छेड़खानी का विरोध करने पर दो मनचलों ने महिला पर खौलता तेल डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गिरिडीह में छेड़खानी का विरोध बना जानलेवा: छेड़खानी का विरोध करते ही किया हमला
स्थानीय जानकारी के अनुसार पीड़िता गांव में फास्ट फूड की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करती है। रविवार शाम कुछ युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उसके साथ अशोभनीय हरकतें करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने समोसा तलने के लिए रखा खौलता तेल उस पर डाल दिया और मौके से फरार हो गए।


Key Highlights

  • छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर खौलता तेल डाला गया

  • घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की

  • महिला गंभीर रूप से झुलसी, सदर अस्पताल में इलाज जारी

  • एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

  • पीड़िता गांव में फास्ट फूड दुकान चलाकर परिवार चलाती थी


गिरिडीह में छेड़खानी का विरोध बना जानलेवा: पीड़िता का पति दिव्यांग, परिवार पर संकट
पूर्व मुखिया राजेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता का पति दिव्यांग है और घर की आर्थिक जिम्मेदारी महिला के कंधों पर ही है। इस हमले के बाद परिवार की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। महिला के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं और डॉक्टर लगातार निगरानी में इलाज कर रहे हैं।

गिरिडीह में छेड़खानी का विरोध बना जानलेवा: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी उदय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।

 

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...