7 दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट : टाउन क्लब मधेपुरा ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत सिंगियान के ऐतिहासिक खेल मैदान में जय बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा 69वां खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। सात दिवसीय इस फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज यानी शुक्रवार को टाउन क्लब मधेपुरा और अरार की टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय के भीतर रोमांचक मुकाबले के बीच टाउन क्लब मधेपुरा की टीम ने अरार की टीम को 3-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बोआ यादव, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती, पिंटू मुखिया, ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मुरारी सहित अन्य अतिथियों को आयोजन समिति की ओर से अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं टूर्नामेंट के उपविजेता और विजेता की टीम को अतिथियों के हाथों नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...