अररिया : अररिया के नेपाल बॉर्डर से पुलिस ने हथियार के दो धंधेबाज को हथियार की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नेपाल बॉर्डर के घूरना ओपी क्षेत्र के महेश पट्टी काली मंदिर के समीप हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 27 जिन्दा कारतूस के साथ एक मोबाइल और एक पिट्ठू बैग को भी जब्त किया गया है।
मंटू भगत की रिपोर्ट


