Muzaffarpur Police ने अवैध हथियार खरीद बिक्री के आरोप में 3 को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने हथियार खरीद बिक्री करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है। मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस अपराधियों के खिलाफ चला रही विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार के एक विक्रेता को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हथियार कारोबारियों की पहचान मो इरशाद, मो मोनू रहमानी और मो नौशाद आलम के रूप में की गई। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस अपरधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी, इसी दौरान पुलिस ने मो इरशाद नाम के एक अवैध हथियार कारोबारी को गिरफ्तार किया।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हथियार कारोबारी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से मैगज़ीन लगा एक पिस्टल, एक अन्य पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस समेत 35 हजार रूपये नकद बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस हथियार तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में फिर से जगी है Airport की आस, जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

Muzaffarpur Police Muzaffarpur Police Muzaffarpur Police Muzaffarpur Police

Muzaffarpur Police

गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, 4 दमकल की गाड़ियों ने...

भागलपुर : भागलपुर शहर के गौशाला प्रांगण में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं...

Bokaro Crime: बोकारो में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी पर...

Bokaro Crime: बोकारो में सात वर्षीय बच्चे के साथ कथित दरिंदगी की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया...

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...