बकरी को मारकर चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, मामला पहुंचा थाना

314
Advertisment

निरसा/धनबादः निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपड़ा कॉलोनी समीप स्थित ईस्ट इंडिया भुइया धोड़ा के ग्रामीणों ने दो युवकों को बकरी मारकर बोरी में भरने के आरोप में पकड़ा. घटना के विषय में जानकारी देते हुए बकरी की मालिक महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों बकरीयां पास के ही जंगल में चर रही थी.

Advertisment

तभी इन दोंनो युवकों ने बकरियों को कुछ नशीला प्रदार्थ खिला दिया. जिस कारण मेरी बकरी छटपटा कर घर के पास आकर मर गयी. तब मेरा बेटा जंगल में गड्ढा खोदकर बकरी को मिट्टी में दफना दिया. इसके बाद जंगल में छिपकर देखने लगा. इसी बीच दोनों युवक आए ओर मिट्टी हटाकर बोरी में बकरियों को भरने लगे. तब मेरे बेटे ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा.

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

Advertisement