चोरी के शक में ग्रामीणों ने की 3 युवकों की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के बालाठाकुर गांव में मंगलवार की सुबह तीन युवकों को ग्रामीणों ने चोरी के शक के आधार पर गांव के बिजली कखंभे बांधकर उसकी जमकर पिटाई करने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची और तीनों युवकों को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर थाना लाई।

दरअसल, नौबतपुर थाना क्षेत्र के बालाठाकुर गांव में इन दिनों चोरी की घटना काफी बढ़ गई है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मंगलवार की सुबह तीन युवकों को नशे की हालत में ग्रामीणों ने देखा और किसी घर में वो घुसा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ कर बिजली के पॉल में बांधकर उसकी पिटाई करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इतनी पिटाई किया की तीनों युवक पूरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर पहले अस्पताल में भर्ती कराया जहां जांच के दौरान पता चला की तीनों युवक नशे की हालत में हैं।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि सूचना मिली कि बाला ठाकुर गांव में तीन युवकों की पिटाई की गई है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पहुंचे तीनों युवकों को पुलिस के हिरासत में अस्पताल लाया गया, इलाज कराया गया। जांच के क्रम में पता चला कि तीनों युवक शराब के नशे में थे और किसी घर में घुसे हुए थे। चोरी के आधार पर ग्रामीणों ने तीनों की पिटाई की है। फिलहाल तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जारी है। साथ ही अपराधिक इतिहास भी खंगाला रहा है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...