युवती का शव मिला

भागलपुर:  जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुखराज राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंपस में एक युवती का शव मिला है।

शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई।सूचना पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई हालांकि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

युवती के कपाल पर एक गड्ढे नुमा जख्म के निशान है।घटना की सूचना पर नाथनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मेहताब खान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

स्थानीय जुटे लोग कई तरह के कयास लग रहे हैं।लोग दबी जुबान में कह रहे थे की देखने से ऐसा लगता है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होगा।युवती के गले में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ है और हाथ भी दुपट्टे से बंधा हुआ है।

देखने से लगता है काफी निर्मम तरीके से हत्या किया गया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर कुमार ने कहा की विद्यालय परिसर में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे है।

असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है।असामजिक तत्व काफी हावी रहते है।विद्यालय के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

मामले पर भागलपुर के सिटी एसपी अमित रंजन ने कहा की सुखराज राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक युवती का शव मिला है स्थानीय लोगों से पहचान करवाया जा रहा है। अब तक पहचान नहीं हो पाई है।फॉरेंसिक की टीम पहुंच कर सैंपल कलेक्ट किया है। डॉग स्क्वायड की टीम को सूचना दे दिया गया है।अग्रेतर करवाई की जा रही है।

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...