ऐतिहासिक होगा संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम : गंगोत्री कुजूर

रांची में होगा संकल्प यात्रा का समापन

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज रांची महानगर एवम रांची ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक संपन्न हुई जिसमे जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,सांसद, विधायक गण दोनों जिलों के पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष गण ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने किया। संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री काजल प्रधान ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए गंगोत्री कुजूर ने कहा कि अबतक आठ चरण में 71विधानसभा क्षेत्र में संपन्न संकल्प यात्रा में जनता का को स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है उससे स्पष्ट है कि समापन कार्यक्रम भी ऐतिहासिक होगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम की सफलता में चार चांद लगाने केलिए तन मन से जुट जाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जनता आज प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बातों पर विश्वास करते हुए राज्य को भ्रष्टाचार,ध्वस्त विधि व्यवस्था,हत्या लूट ,बलात्कार से उबारने की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता राज्य सरकार को सबक सिखाने केलिये अवसर की प्रतीक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि समापन कार्यक्रम में आने केलिए हम सब घर घर जाकर कार्यकर्ता जनता से आग्रह करें। जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा की संकल्प यात्रा को जनभागीदारी ने जन संकल्प यात्रा में बदल दिया। इस यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा राज्य की जनभावनाओं की आवाज है।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा ने जनता को भरोसा दिलाया है। जनता की टूटती उम्मीद को फिर भाजपा ही जोड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के भरोसों पर खरा उतरना है।

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची के कार्यकर्ताओं में बजरंगी ताकत है।इन्हे केवल ताकत का अहसास कराना पड़ता है। इनके प्रयासों से कई कार्यक्रमों ने इतिहास रचा है।
उन्होंने कहा कि सभी अपनी जिम्मेवारी को निभाएं सफलता जरूर मिलेगी।

*विधायक नवीन जायसवाल एवम समरी लाल ने भी बैठक को संबोधित किया।

आज की बैठक में सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान, शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,शोभा यादव, संतोष कुमार, सुनील गुप्ता, राजीव रंजन, मनोज मिश्रा, कमाल खान, लक्ष्मी चन्द दीक्षित, सूरज चौरसिया,रविनाथ किशोर,मुनचुन राय, अरुण झा,संदीप वर्मा, रमेश सिंह
के.के.गुप्ता, वरुण साहु, बलराम सिंह,जितेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र सिंह पटेल, निरज सिंह, राकेश सिंह गुड्डू, अनिता वर्मा,देवेंद्र शर्मा, अरविन्द सिंह पिंटू, रोमित नारायण सिंह, रामलगन राम, गोपाल सोनी, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव,सोनू सिंह, रजनीश पाण्डे, जॉनी वॉकर खान,उमेश यादव, विकास रवि, सुभाष अग्रवाल,विनोद महतो, सुजीत शर्मा,निलेश सिंह, सूर्यप्रताप,निलेश सिंह, रामजी प्रसाद,पप्पू जयसवाल,इंद्रजीत यादव, मुनेश्वर साहु ,आरती कुजूर,आरती सिंह, सुरेंद्र महतो, अनिल टाइगर,जैलेंद्र कुमार, मानकी राजेंद्र शाही,अशोक मुंडा,नरेंद्र कुमार,रामनाथ महतो,दिलीप मेहता,संजीव तिवारी,विजय महतो,बिशेश्वर महतो,सदानंद सिंह,रमाकांत महतो,प्रीतम साहू, खदी उरांव,रामकुमार दुबे,प्रभु दयाल बड़ाइक,धीरज महतो,नेहा सिंह,विनोद साहू,मनोज राम,कामेश्वर महतो,राजकुमार तिर्की,संजय महतो, बली सिंह,राजा महतो,गोपाल महतो,उत्पल शाहदेव,रामसाय मुंडा उपस्थित रहे।

Dhanbad Land Subsidence: धनबाद में NH के पास भू-धंसान, राजगंज-बोकारो मार्ग...

Dhanbad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के महूदा पुलिस स्टेशन इलाके में तेलमच्चो के पास राजगंज-बोकारो नेशनल हाईवे (NH) के पास ज़मीन धंसने की घटना...

Bihar Somnath Yatra 2026: 1,150 श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Somnath Yatra 2026: सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...

Nishant Kumar Birthday: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन पर श्रवण...

Nishant Kumar Birthday: सोमवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 45 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक, सामाजिक और अन्य...