झामुमो ज्यादा अहंकार नहीं पाले, यह जनता के समर्थन की नहीं, एआईएमआईएम के कुर्बानी की जीत है- गंगोत्री कुजूर

रांचीः भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। गंगोत्री कुजूर ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी चुनाव हारी नहीं है, बल्कि कुछ दलों ने अपनी कुर्बानी देकर झामुमो उम्मीदवार को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम उम्मीदवार को 2019 के चुनाव में मिले 24132 वोट की जगह उपचुनाव में नोटा से भी कम केवल 3462 वोट मिलना यह बतलाता है कि उपचुनाव जीतने के लिए राज्य सरकार ने सभी हथ कंडे अपनाए। सत्ता और शासन का खुलकर दुरुपयोग किया गया।

हेमंत सरकार ने वोट बैंक के आगे घुटने टेक दिए हैं

गंगोत्री कुजूर ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जिस प्रकार तुष्टिकरण का नंगा नाच चल रहा उसमें लगातार और वृद्धि होगी। हेमंत सरकार ने वोट बैंक के आगे घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता हेमंत सरकार की इस साजिश को भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न, खनिज संसाधनों की लूट, बेरोजगारी, डेवलपमेंट पैरालिसिस जैसे गंभीर मुद्दे सुरसा की तरह मुंह बढ़ा रही है और यह सरकार तुष्टिकरण से उपचुनाव जीतकर अपना पीठ थपथपाना चाहती है। गंगोत्री कुजूर कहा कि आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनावों में जनता इस तुष्टिकरण की राजनीति को करारी मात देगी।

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...