पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जहरीला नाग बताया। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया है। अशोक चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह भले ही केंद्रीय मंत्री हैं लेकिन बहुत सीरियसली लेने का जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह की अपनी कोई पूंजी नहीं है और नीतीश कुमार पर टीका टिप्पणी करते हैं।
जाति आधारित गणना को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो केंद्र सरकार से आग्रह किया ही था कि पूरे देश में जाति आधारित गणना हो। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ करना धरना नहीं है और किसी की कृपापत्र पर उनकी राजनीति चल रही इसलिए वह तो वकालत करेंगे ही।
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के लोगों के पास अपनी कोई राजनीतिक दुकान नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार जो बिहार में विकास करें उनके रास्ता में बाधा डालने की कोशिश करते हैं। मंत्रीमंडल विस्तार पर मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय करेंगे। गिरिराज सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मोहम्मद साहब वाले बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वो खुद टिक्की रखते हैं, रुद्राक्ष पहनते है और कितना मांस खाते उनको मालूम भी नहीं होगा।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







