Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है वहीं मामले की सुनवाई आज झारखंड हाईकोर्ट में भी हुई है। हाईकोर्ट ने DNA टेस्ट नहीं कराए जाने पर पुलिस को फटकार भी लगाई है। बता दें मामले में लड़की की मां ने हेवियस कॉपस दायर की है।
कंकाल युवती का नहीं,प्रार्थी का दावा
बता दें बोकारो में युवती के मौत के 9 महीने के बाद कंकाल मिला है लेकिन अब तक इसकी DNA जांच नहीं कराई गई है। प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि यह कंकाल युवती का नहीं है। सरकार की ओर से बताया गया कि कंकाल का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एफएसएल और डीएनए जांच भी होगी।
कोर्ट ने इस गंभीर मामले में डीजीपी, बोकारो एसपी, एफएसएल डायरेक्टर और नई एसआईटी टीम को सारे दस्तावेज के साथ गुरुवार को तलब किया है। अदालत ने डीजीपी अब तक कंकाल की डीएनए टेस्ट नहीं कराए जाने पर फटकार लगाई है।
कोर्ट ने डीजीपी से मांगा जवाब
कोर्ट में डीजीपी से पूछा कि अबतक डीएनए टेस्ट क्यों नहीं हुआ। क्या अदालत के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जबकि कंकाल मिले तीन-चार दिन बीत चुके हैं। युवती के माता पिता का सैंपल और कंकाल का सैंपल लेकर मात्र तीन-चार घंटा में DNA टेस्ट हो सकता था और इसका रिजल्ट आ सकता था। लेकिन क्यों इस मामले को देर किया जा रहा है।
Highlights







