नालंदा : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं से आ रही है। जहां चचेरे भाई ने अपने ही चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या कर दिया है। जबकि इस घटना में एक अन्य चचेरे भाई गणेश को भी गोली लगने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया है।वही एक अन्य भाई जान बचाकर भागने में सफल रहा है।
भाई ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या की
बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पुर निबासी गणेश यादव और बिहारी यादब अपने तीनों भाई के साथ अपने चचेरे भाई के यहां पैसे की मांगने बिहारशरीफ पहुंचा था। इसी दौरान तीनों के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चल दिया। जहां दो सहोदर भाई को गोली लग गया। जिसमें एक भाई विहारी यादव की मौत घटनास्थल हो गया। जबकि एक का इलाज सदर अस्पताल बिहारशरीफ में कराया जा रहा है। हालांकि घायल युवक का भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट

















